चम्पावत, मई 14 -- पाटी में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से रज्जन कुमार कफल्टिया को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और बीईओ संजय भट्ट ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। पाटी ब्लॉक सभागार में संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में शिक्षकों ने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर विचार विमर्श किया। बाद में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद को उपाध्यक्ष, शकुंतला बोहरा को महिला उपाध्यक्ष, पान सिंह मेहता को मंत्री, भुवन दुम्का को संयुक्त मंत्री और महिला संयुक्त मंत्री रजनी रावत को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, अनिल कुमार, इंदुवर जोशी, सुनील पांडेय, खुशाल सिंह रावत, गिरीश जोशी, गिरीश भट्ट, सतीश जोशी, रवीश पचौली...