कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। हटिया होली मेला के लिए रज्जन बाबू पार्क के मेंटीनेंस का रुका कार्य शनिवार को दो दिन बाद फिर से शुरू हो गया। समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि शनिवार को पार्क में निर्माण कार्य को लेकर नाम पट्टिका लगाने के विवाद में पहले पार्षद अमित गुप्ता ने पुलिस बुला ली। जिसका गंगा मेला समिति द्वारा विरोध किया गया। बाद में पार्षद ने क्षमा मांगी तो पार्टी के पदाधिकारियों ने बड़ा दिल दिखाते हुए नाम पट्टिका लगवाने को मंजूरी दे दी। मेंटीनेंस कार्य पूरा होने के बाद समिति की भी नाम पट्टिका लगेगी। ज्ञानेंद्र विश्नोई, विनय सिंह, सुशील कुमार सिंह, आकाश ओमर, आशु खन्ना, सनी श्रीवास्तव, रोहित बाजपेई आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...