नवादा, जुलाई 11 -- रजौली, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के करिगांव टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रिका चौधरी के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के समीप एनएच-20 को करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और घटनास्थल पर फुट ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों के विलाप से माहौल गमगीन बना था। बताया जाता है कि वे अपने नित्य दिन की तरह काम करके लौट रहे थे। जैसे ही वे टोल प्लाजा पार कर कुछ दूर आगे बढ़े। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। लिहाजा साइकिल सवार चंद्रिका चौधरी घटनास्थल पर ही उनकी मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.