नवादा, फरवरी 5 -- रजौली। निज संवाददाता रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी से लगभग 2 किलोमीटर दूर काराखुट मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत ट्रक चालक की पहचान गया जी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के मझियावां गांव के भेड़िया बिगहा गांव निवासी सीताराम यादव के 31 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से एल्यूमिनियम तार लोड करके आ रहे ट्रक और नवादा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक में तीखे मोड़ के समीप टक्कर हो गई। इसमें घटना में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक में सवार चालक और उपचालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। सड़क दुर्घटना के बाद यातायात बाधित हो गया। जाम में फंसे...