बांका, फरवरी 18 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन पुलिस ने बाजार के ही एक घर से ब्राउन शुगर (मीठा जहर) के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इस मामले में गुलशन कुमार(30 वर्ष) पिता राजीव प्रसाद रजौन मूल निवासी माथाडीह, रजौन के अलावे आलोक शर्मा(30 वर्ष) पिता सुमन शर्मा वीआईपी कालोनी रजौन, मितेश कुमार पिता धनंजय प्रसाद खिड्डी, रजौन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को रजौन थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि सोमवार की शाम रजौन बाजार के गुलशन कुमार के घर पर गुप्त सूचना पर छापामारी की गई है। इस दौरान 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीनों को गिरफ्तार किया गया है। इनके निशानदेही पर अन्य कारोबारियों और मुख्य सरगना तक पुलिस पहुंचने की कार्रवाई में जुटी है। इधर ब्राउन शुगर के कारोबार ...