बांका, दिसम्बर 11 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन से भागलपुर तिलकामांझी तक यात्रा करने वाली महिलाओं व छात्राओं के लिए एक खुश खबरी है। सूबे की सरकार ने अब रजौन से भागलपुर तक की यात्रा करने के लिए महिलाओं को पिंक बस की सेवा देनी शुरू कर दी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पिंक बस गुरुवार की सुबह 9:30 बजे रजौन बाजार पहुंची। इस बस के रजौन पहुंचते ही लोगों की कोतूहल नजरें बस पर जा टिकी। कुछ पुरुष भी इस बस पर सवार होने के लिए इच्छा जाहिर की लेकिन बस की महिला कंडक्टर श्यामवती देवी ने बड़े ही शालीनता पूर्वक निवेदन किया कि नहीं यह पिंक बस सेवा सिर्फ महिलाओं के लिए ही है। पहले दिन इस बस पर रजौन से कुल 11 महिलाएं सवार हुई। जिसमें छात्राएं भी शामिल थी। महिलाओं व छात्राएं काफी गर्व महसूस कर रही थी, और सरकार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.