बांका, दिसम्बर 16 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। स्वयं सहायता समूहों को संगठित कर लैंगिक हिंसा के विरुद्ध महिलाओं को सशक्त बनाने व आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने को लेकर पिछले 25 नवंबर से ही नई चेतना कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जीविका अधिकार केन्द्र रजौन में प्रखंड स्तरीय नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदान टीम के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को समाज मे अपनी पहचान बना कर समाज में महिला, पुरुष के भेद को समाप्त करने को लेकर समाज को जागरूक किया गया। इस दौरान बीडीओ अंतिमा कुमारी, जीविका के बीपीएम मुकेश कुमार ने जीविका दीदियों से कहा कि वे समाज की महिलाओं को जागरूक करे, जिससे लैंगिक हिंसा समाप्त होने के साथ ही वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज की मुख्य धारा...