बांका, फरवरी 10 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। प्रखंड के पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत लकड़ा गांव स्थित पंचवटी मां कल्याणी आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार से हो गया है। इसके साथ ही इस गांव में भी अब अध्यात्म की पावन गंगा बहने लगी है। इसके एक दिन पूर्व आसमानिचक गांव में भी शिव महा पुराण यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। सोमवार को लकड़ा गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कथास्थल से गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ 321 कलशों की यह विशाल यात्रा चकपरासी, गौतार और धर्मायचक होते हुए झिटका गांव स्थित पुरंदा पोखर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जलभरी की रस्म पूरी की गई, जिसके बाद यात्रा लकड़ा और दौना गांव का भ्रमण करते हुए वापस कथास्थल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल रंग-बिरंगे परिधानों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.