बांका, दिसम्बर 10 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के चांदन नदी के किनारे बसे मोहनपुर गांव के एक घर से रोहित कुमार नामक एक कथित बदमाश को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पॉकेट से तीन खोखा भी बरामद किया है। कहा जा रहा है, कि अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया,किशनपुर गांव के तीन कथित बदमाश रजौन के मोहनपुर गांव निवासी सौरभ कुमार पिता सुबोध यादव के घर में मंगलवार की रात चोरी की नीयत से घुस आए थे। इस मामले की प्राथमिकी रजौन थाना में अवर निरीक्षक दिलीप कुमार प्रसाद ने दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने भी कहा है कि मंगलवार की रात गस्त पर पुलिस बल के साथ निकले थे, इस दौरान मोहनपुर गांव के सौरभ कुमार ने सूचना दी कि चोरी की नीयत से तीन बदमाश उसके घर में घुस आए है, जिसमें दो बदमाश भाग निकले एक रोहित कुमार...