गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता रजिस्ट्री विभाग में दो फरवरी से शुरू हुए आधार कार्ड का सत्यापन की व्यवस्था में आंखों को स्कैन करने की सुविधा रहेगी। विभाग के पोर्टल पर आइरिस डिवाइस इंस्टाल करने का लिंक आ गया है। अब जल्द ही बुजुर्गों का अंगूठा स्कैन नहीं होने पर उनकी आंखों को भी स्कैन किया जा सकेगा। आधार कार्ड सत्यापन की व्यवस्था में बुजुर्गों का अंगूठा स्कैन नहीं होने पर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिक समय तक स्कैन होने में आ रही दिक्कत को देखते हुए आइरिस का विकल्प आ गया है। एआईजी स्टॉम्प एवं पंजीयन संजय कुमार दुबे ने बताया कि पोर्टल पर आइरिस का लिंक आ गया है। डिवाइस मंगाई जा रही है। उसके बाद आइरिस इंस्टाल किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...