रामपुर, अप्रैल 8 -- शाहबाद। मंगलवार को जगह के बैनामे को लेकर सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में सगे भाई-भतीजे भिड़ गए। तीसरे तल पर स्थित रजिस्ट्री आफिस से लेकर उन्होंने नीचे भूतल तक कई बार एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंचने के बाद भी मारपीट नहीं थमी। पुलिस के सामने रजिस्ट्री कार्यालय के अंदर काफी देर तक मारपीट होती रही। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सराय इमाम गांव निवासी गोकिल सिंह का उसके सगे भाई शेर सिंह, शीश पाल और हाकिम से जगह को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, जगह शाहबाद-बिलारी मुख्य मार्ग पर स्थित है और काफी कीमती बताई जा रही है। एक टुकड़े को लेकर विवाद है। जिस पर दोनों पक्ष अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। एक पक्ष इसका दान पत्र अपनी पत्नी के नाम लिखवाने का प्रयास कर रहा है, जबकि दूसरा बैनामा कराने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.