बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- बुलंदशहर, संवाददाता। वेबसाइट की धीमी रफ्तार के चलते सोमवार को रजिस्ट्री दफ्तर का सर्वर दिनभर ठप रहा। जिससे रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को दिनभर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान करीब 14 रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दिनभर रफ्तार कम होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे अधिकारी और बाबू भी परेशान रहे है। नगर के राजेबाबू रोड स्थित रजिस्ट्री विभाग में रोजाना 35 से 40 मकान, दुकान, जमीन आदि की रजिस्ट्री होती है। यहां रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की सुबह से भीड़ लग जाती है, लेकिन कई बार वेबसाइट न चलने के कारण लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं। वेबसाइट की धीमी रफ्तार से कभी भी रजिस्ट्री अटक जाती हैं। लोगों की मानें तो आए दिन यह समस्या देखने को मिलती है। जिससे कई बार परेशान होकर वापस लौटना पड़ता है। सोमवार को भी यही समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.