आगरा, अप्रैल 16 -- रजिस्ट्री दफ्तरों में सर्वर डाउन की दिक्कत बुधवार को दिनभर बनी रही। भीषण गर्मी में बैनामा कराने आए लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। बुजुर्ग और महिलाओं को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। कुछ ही बैनामा हो सके। ऑनलाइन आवेदन न होने से काफी लोग बिना बैनामा कराए वापस लौट गए। वहीं सहायक महानिरीक्षक निबंधन एसके सिंह का कहना है कि लखनऊ से सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण यह परेशानी हुई है। सर्वर की दिक्कत को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के दस निबंधन कार्यालयों में सर्वर स्लो की दिक्कत कई दिनों से चल रही है। बुधवार को सुबह सर्वर स्लो चला, लेकिन दोपहर में सर्वर डाउन हो गया। इस कारण बैनामा कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सके। लोग कई घंटे तक परेशान रहे। तहसील सदर के पांच दफ्तरों में कुछ ही बैनामा हो सके। ताजगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.