लखनऊ, अप्रैल 3 -- एलडीए मुख्यालय पर लगाए गए विशेष रजिस्ट्री शिविर को अब 4 और 5 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। विशेष रजिस्ट्री शिविर में गुरुवार को 106 आवंटियों के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री की गई। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण ने समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों का आवंटन किया है। जिनमें से कई आवंटियों ने संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं कराई थी। इसे ध्यान में रखते हुए आवंटियों की सहूलियत के लिए विशेष रजिस्ट्री शिविर का आयोजन 24 से 29 मार्च तक प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में किया गया। इसमें प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों ने रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेज तैयार किए। उसके बाद 02 एवं 03 अप्रैल को पुनः शिविर लगाया गया। इस दौरान प्राधिकरण कर्मियों के साथ निबंधन विभाग की टीम भी रही। टीम ने एक ही पटल पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.