महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम जिले में भूमि की रजिस्ट्री कराना तो आसान है, लेकिन सरकारी राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज कराने यानी दाखिल-खारिज के लिए किसानों व भू-स्वामियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। शासन का निर्देश हैं कि सामान्य मामलों में 35 दिन के भीतर दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए, लेकिन जिले की तहसीलों में यह डेडलाइन महज कागजी साबित हो रही है। जिले की सभी चारों तहसील लंबित मामलों की भरमार है। राजस्व अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में प्रशासन मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) में व्यस्त है। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते अधिकारी कोर्ट में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। सदर तहसीलदार पंकज शाही का कहना है कि एसआईआर के साथ-साथ दाखिल खारिज के मामले में भी निस्तारित किए जा रहे हैं। जिन मामलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.