गोरखपुर, फरवरी 21 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल तिनकोनिया क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। तुलसी निषाद ने आरोप लगाया कि शत्रुधन निषाद ने 1200 वर्गफुट जमीन बेचने का सौदा किया और अग्रिम के रूप में अलग-अलग तिथियों में दस लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं कराई और जमीन किसी अन्य को बेच दी। पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज व धमकी दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...