सहारनपुर, मई 17 -- सहारनपुर दिल्ली रोड के पैरामाउंट कॉलोनी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट होने के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजिस्ट्री कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस ने जांच में शामिल की है। फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला आवास-विकास निवासी मुकेश चौधरी विश्व जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मुकेश चौधरी ने गुरुवार को बताया था कि उनके दोस्त गाजियाबाद निवासी परिपूर्ण सिंह दिल्ली हाइकोर्ट में अधिवक्ता है। उनकी सहारनपुर में भूमि है, जिस पर दूसरे पक्ष के लोग कब्जा करने चाहते हैं। गुरुवार को परिपूर्ण सिंह सहारनपुर आए थे और मुकेश चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.