कुशीनगर, जनवरी 17 -- पडरौना, निज संवाददाता। 30 लाख से अधिक की जमीन रजिस्ट्री में पैन नंबर सही ढंग से न भरे जाने अथवा पैन नंबर के अभाव में फार्म-60 पर सही तरीके से ब्योरा न मिलने पर आयकर विभाग की टीम गोरखपुर से शुक्रवार को सदर उप निबंधक कार्यालय पहुंची। आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से अब तक हुए बैनामे से संबंधित अभिलेखों का मुआयना किया। इस दौरान कुछ बैनामों में सही पैन नंबर न भरे होने की बात सामने आयी। इसके अलावा कुछ ऐसे भी बैनामे सामने आए, जिसमें क्रेता या विक्रेता का पैन नंबर न होने की स्थिति में जो फार्म-60 जमा किए गए थे, उन्हें भी सही तरीके से नहीं भरा गया था। इस पर टीम ने इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा। आयकर विभाग की इंटेलीजेंस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस की गोरखपुर यूनिट के आयकर अधिकार...