बिजनौर, दिसम्बर 17 -- वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में रजिस्ट्री कार्यालय बंद करा दिया। जिसके चलते बुधवार को करीब 40 लाख रुपये की रजिस्ट्री नहीं हुई। अन्य तहसीलों में लोगों ने रजिस्ट्री कराई। बिजनौर सदर रजिस्ट्री कार्यालय बंद होने के कारण लोग रजिस्ट्री नहीं करा पाए। जिले में अन्य तहसीलों में रजिस्ट्री कार्यालयों में लोगों ने रजिस्ट्री कराई। कलक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक दिन में करीब 40 लाख रुपये तक की रजिस्ट्री होती है। आईजी स्टाम्प आशुतोष जोशी ने बताया कि बिजनौर सदर को छोड़कर अन्य तहसीलों में रजिस्ट्री हुई है। जिला मुख्यालय पर करीब 40 लाख रुपये की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.