बस्ती, दिसम्बर 15 -- बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र में स्थति रजिस्ट्री कार्यालय के सामने रविवार को सुबह लगभग दस बजे दो गुटों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार पहले दो गुटों में गाली-गलौज हुआ। गाली-गलौज होने के बाद मामला इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों गुट आमने सामने होकर मारपीट करने लगे। यह मारपीट लगभग आधा घंटा तक चलता रहा है। मारपीट देख तमाम लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस चौकी सिविल लाईन को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दोनों गुट भागने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...