जहानाबाद, फरवरी 5 -- जहानाबाद। बाइक चुराने वाले अपराधियों ने फिर एक घटना को अंजाम दिया। इस बार रजिस्ट्री ऑफिस के समीप से एक बाइक की चोरी की गई है। इस संबंध में लालमनचक गांव के निवासी सुनील कुमार के द्वारा नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। गुरुवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि की। खबर के अनुसार उक्त व्यक्ति बाइक से रजिस्ट्री ऑफिस के समीप आये थे। बाइक बाहर खड़ी की थी और कुछ काम करने चले गए थे। कुछ देर के बाद जब बाहर आए तो उनकी गाड़ी गायब थी। उन्होंने खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला तब उन्होंने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...