सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- सीतामढ़ी। जिले में किसान रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने के लिए तीसरे चरण का महा अभियान सोमवार से शुरू हो गया। इस चरण में जिले की सभी 273 पंचायतों में विशेष कैंप लगाए गए हैं। जिससे अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने तीसरे चरण के लिए 51,900 किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के पहले दिन जिले में 3652 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। प्रखंडवार आंकड़ों की बात करें तो बेलसंड में 179, पुपरी में 131, रीगा में 158, बथनाहा में 317 और रुन्नीसैदपुर में 318 किसानों का किसान रजिस्ट्री आईडी बनाया गया। अन्य प्रखंडों में भी किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी प्रदान करना है। जिसस...