सहारनपुर, जनवरी 4 -- प्रदेश में भूमि की रजिस्ट्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जी हां, अब सर्किल रेट खसरा-वार तय किए जाएंगे। यानी किसी भी सेगमेंट में, उसके सभी खसरा नंबरों का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। अभी तक सर्किल रेट क्षेत्र, सड़क के प्रकार, मुख्य मार्ग से दूरी आदि के सेगमेंट के आधार तय होते थे। नई व्यवस्था में भी रेट सेगमेंट-वार ही तय होंगे और यह रेट सेगमेंट में दर्ज सभी खसरा नंबरों पर लागू होगा। पहले अक्सर विवाद रहता था कि फला खसरा नंबर सेगमेंट में आता है या नहीं लेकिन अब कोई विवाद नहीं होगा। सेगमेंट के अंदर सभी खसरा नंबरों का ब्यौरा, रेट के साथ ही पहले से दर्ज होगा तो विवाद का कोई मतलब हो नहीं रह जाएगा। यानी नई व्यवस्था में हर खसरे की अलग पहचान और दर तय होगी। इस बदलाव का मकसद...