मथुरा, नवम्बर 15 -- दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आंतरिक खींचतान अब सोसाइटीज रजिस्ट्रार तक पहुंच गई है। रजिस्ट्रार ने एसोसिएशन को नोटिस भेजकर अध्यक्ष एवं महामंत्री के विवादों पर स्पष्टीकरण मांगा है। महामंत्री कृष्णमुरारी वर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल 5 वर्ष है। वे 4 अक्तूबर 2023 को निर्वाचित हुए। उन्होंने संविधान की जानकारी छिपाकर अवैध ढ़ंग से पुनः चुनाव कराने की तैयारी की शिकायत रजिस्ट्रार से की है। वहीं उन्होंने योगेश वर्मा द्वारा एक नई अवैध कार्यकारिणी सूची रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रस्तुत करने का दावा भी किया है। शिकायत पर रजिस्ट्रार द्वारा भेजे नोटिस में अध्यक्ष द्वारा संस्था नवीनीकरण के लिए अक्टूबर 2023 में प्रस्तुत कार्यकारिणी सूची में महामंत्री कृष्ण मुरारी वर्मा के नाम पर दो वर्ष बाद ही भिन्न कार्यकारि...