मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा के हस्ताक्षर के बिना विवि की दो अधिसूचनाएं जारी हो गईं और सभी जगह प्रसारित हो गईं। यह अधिसूचनाएं सीतामढ़ी के आरएसएस साइंस कालेज के प्राचार्य प्रो. तीर विक्रम नारायण सिंह और राजकीय डिग्री कॉलेज मधुबन के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार को वहां से हटाने की थी। इन अधिसूचनाओं पर सिर्फ ऑफिस क्लर्क के हस्ताक्षर थे। हालांकि, विवि प्रशासन को इसकी जानकारी जैसे मिली आधे घंटे बाद रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर वाला अधिसूचना जारी कर दी गई। बीआरएबीयू प्रशासन ने देर शाम छह पत्र जारी किये। इनमें एक में विवि के चार कर्मियों के तबादले पर रोक लगाई गई। जिन कर्मियों के तबादले पर रोक लगाई गई उनमें कमल किशोर, लाल बाबू, कुमार राजन, हरेराम और टुन्ना महतो शामिल हैं। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.