सिमडेगा, मार्च 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। माहे रमजान के मौके पर रजा मस्जिद परिसर में दावते इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के समक्ष कई व्यंजन परोसे गए। मौके पर हाफिज फुरकान रजा ने कहा कि रमजान नेकी और रहमतों का महीना है। इस महीने में अल्लाह की बंदगी करने वाले कभी दुखी नहीं रहते। इस माह में सेहरी एवं इफ्तार को काफी महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी के द्वारा समाज को जोड़ना होता है तथा भेदभाव मिटाना होता है। इससे हर वर्ष एक नया साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश जाता है। इस पवित्र रमजान के माह में सभी भाईचारा एवं एकता का संदेश देते हैं, वहीं अपने ईष्ट के प्रति सच्ची आस्था भी व्यक्त करते हैं। मौके पर काफी संख्या में लोगों ने इफ्तार पार्टी में भाग लेते हुए मुल्क में अमन व शांति की दुआएं मांगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.