रामपुर, जनवरी 27 -- रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में मतदाता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। डॉ. पुष्कर मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा भारत की पहचान, शान और गौरव का प्रतीक है। इसमें केसरिया रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है, सफेद रंग पवित्रता और शुद्धता का, तथा हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है। इसके मध्य स्थित चक्र धर्मचक्र है, अर्थात् हमारा संविधान हमारे राष्ट्र को धर्मानुकूल आचरण करने की दिशा देता है और धर्म की जय के लिए कार्य करता रहता है। मिश्र ने कहा कि मतदाता दिवस इसलिए भी मनाया जाता है क्योंकि भारतवासियों को मतदान का अधिकार अत्यंत सरल और सहज रूप में प्राप्त हुआ, जबकि विश्व के अन्य...