गुमला, जनवरी 1 -- गुमला। जिला मुख्यालय से सटे रजा कॉलोनी निवासी आफताब अंसारी के घर से चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना में लगभग 15 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित ने गुरुवार को सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस बाबत उसने बताया कि 30 दिसंबर को उसके पिता की अचानक तबीयत खराब होने पर घर को ताला बंद कर वे अम्बवा गांव चला गया था। एक जनवरी को घर लौटने पर देखा कि दरवाजा खुला था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। गुदरेज का लॉक टूटा हुआ था और सामान की जांच करने पर 15 हजार नगद और आभूषण गायब पाए गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...