बेगुसराय, फरवरी 18 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे व अंतिम लीग मैच बुधवार को रजाकपुर और सैदपुर विष्णुपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित रजाकपुर टीम ने राहुल के तुफानी पारी महज़ 35 गेंदों में 142 रनों की रिकार्ड तोड़ पारी खेली। इसमें 18 छक्के और 7 चौके लगाए। सौरभ ने भी राहुल का साथ देते हुए 56 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच बड़ी साझेदारी की बदौलत रजाकपुर टीम ने मैदान के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 365 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इससे पहले नावकोठी टीम ने वर्ष 2021 में 296 रन रघुनंदनपुर के खिलाफ बनाई बनाई थी। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैदपुर विष्णुपुर की टीम 13 वें ओवर में 132 रनों पर ढेर हो गई। रजाकपुर ने 233 रनो...