सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा कार्यालय प्रांगण मे आयोजित रजाई व राशन वितरण कार्यक्रम मे गरीब, बेसहारा व विधवा महिलाओं को रजाई व राशन का वितरण किया गया। रजाई व राशन वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा बेसहारा व विधवा महिलाओं को रजाई व मासिक राशन वितरित किया गया। ट्रस्ट संस्थापक व अध्यक्ष एससी शर्मा के द्वारा संस्था के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उनकी संस्था से जुड़े 90 बेसहारा परिवार लाभान्वित हुए। संस्था विगत 12 वर्षों से बेसहारा व विधवाा महिलाओ की सेवा मे कार्यरत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल, समाजसेवी यशपाल भाटिया, रोहित अरोड़ा, किरन चोपड़ा,...