हाथरस, दिसम्बर 5 -- रजाई में लगी आग से झुलसी वृद्ध की हुई मौत रजाई में लगी आग से झुलसी वृद्ध की हुई मौत - कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ले में हुआ हादसा - हादसे के बाद मौके पर लगी स्थानीय लोगों की भीड़ हाथरस। रजाई में लगी आग से एक वृद्धा झुलस गई। कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ले में यह हादसा हुआ। आग में झुलसने के कारण वृद्धा कील मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी वृद्धा घर में अकेली सो रही थी। पास में जलती हुई मोमबत्ती रखी थी। मोमबत्ती सोती हुई वृद्धा के ऊपर गिर गई। जिससे वृद्धा की रसाई में आग लग गई। आग लगने से झुलसी वृद्धा की मौत हो गई। सुबह परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई और फिर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.