वाराणसी, जनवरी 2 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। बेनीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। मात्र 25 दिन के दूधमुंहे बच्चे की रजाई में दम घुटने से मौत हो गई। घटना से परिजन सदमे में हैं। बेनीपुर (मिर्जामुराद) निवासी राहुल कुमार की पत्नी सुधा देवी को शादी लगभग दो वर्ष बाद 25 दिन पहले बेटा पैदा हुआ था। इससे घर में खुशियों का माहौल था। गुरुवार रात मां ने बच्चे को दूध पिलाने के बाद सुला लिया। ठंड अधिक होने के कारण मां स्वयं और बच्चे को रजाई से ढककर सो गई। सुबह जब सुधा की नींद खुली तो देखा कि बच्चा कोई हरकत नहीं कर रहा था। तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन बच्चे को मोहनसराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुधा बच्चे को सीने से लगाकर फूट-फूट कर रोने लगी। अस्पताल और बाद में घर पर ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.