पलामू, जनवरी 31 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या की रात हुई भगदड़ में दबकर मौत का शिकार बन गई 62 वर्षीया श्रद्धालु गायत्री देवी का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका अंतिम संस्कार झरना शिव मंदिर घाट पर किया गया। पलामू जिले के नावा बाजार थाने के राजहरा गांव की निवासी महिला गायित्री देवी का पार्थिव शरीर 29 जनवरी की देर रात में गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों व रिश्तेदारों के रोने चिल्लाने से माहौल गमगीन हो गया था। उपस्थित हर व्यक्ति की आंखों से आंसू बह रहे थे। सभी उनके अंतिम दर्शन को बेताब दिखे। मृतका के पति रिटायर्ड फौजी अमरेश पांडेय ने मुखाग्नि दी। मौके पर उनके पुत्र भी उपस्थित थे। अंतिम संस्कार में नावा बाजार के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार, रजहरा के मुखिया चंदन कुमार, प्रमुख विद्या द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.