समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- ताजपुर। प्रखंड के मवि रजवा रहीमाबाद स्कूल मैदान में सोमवार को रावण दहन लीला का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए स्थानीय नवयुवक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह राजू ने बताया कि हर साल यहां विजयादशमी के मौके पर रावण दहन किया जाता था। परंतु इस बार बारिश होने के कारण आयोजन को स्थगित कर दिया गया। बाद में प्रशासन से अनुमति लेकर इसे पूर्णिमा के दिन आयोजन की तिथि निर्धारित कर दी गई। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि प्रतिकूल मौसम होने के बाद भी निर्धारित समय पर रावण दहन लीला कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.