अलीगढ़, फरवरी 22 -- अकराबाद, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र में रजवाहे में समय पर पानी न छोड़े जाने से रबी की फसल सूखने लगी है। इससे आक्रोशित किसानों ने नानऊ नहर पुल पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि गेहूं सहित अन्य रबी फसलों में नमी समाप्त हो चुकी है, जिससे फसल की बढ़वार रुक गई है। आरोप है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते 50 से अधिक गांवों की फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं। भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ओमपाल सिंह, शीलेंद्र सिंह, अशोक सिंह, सोमवीर सिंह, बच्चू सिंह, सतीश कुमार, रुस्तम सिंह, राम गोपाल सिंह, शमशाद अली, अतेंद्रपाल सिंह, बंटी सिंह, रिंकू सिंह और छोटू सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। किसानों ने बताया कि संजय कुमार, उप खंड अधिकारी सिंचाई का सीयूजी नंबर बंद होने के कारण उ...