मेरठ, फरवरी 24 -- गंगानगर। उल्देपुर दुल्हैड़ा-चौहान संपर्क मार्ग पर रजवाहे में ओवरफ्लो का पानी छोड़े जाने की वजह से रजवाहे की पटरी टूट गई, जिससे सैकड़ों बीघा खेतों में जलभराव हो गया तथा आलू और गेंहू की फसल को भारी नुकसान हुआ। उल्देपुर-दुल्हैड़ा संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे रजवाहे की पटरी टूटने से पानी खेतों में भर गया। किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। खेतों में करीब एक फुट से जलभराव हो गया। किसानों ने जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को देते हुए खुद भी पानी को रोकने का प्रयास किया। किसानों ने बताया कि दोपहर एक बजे सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टॉल प्लाजा के पास से पानी बंद कराया गया। जलभराव की वजह से गेंहू और आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। नई फसल के लिए तैयार किए गए खेतों में भी जलभराव हो गया। किसानों ने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.