चंदौली, जनवरी 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा में सिल्ट सफाई नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति की जा रही है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से चार किलोमीटर तक सफाई ही नही कराई गयी है। इससे टेल के किसान परेशान है। भारतीय किसान यूनियन ने छूटे हुए रजवाहा की सफाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सकलडीहा रजवाहा की 17 किलोमीटर सफाई के लिए शासन की ओर से प्रति किलोमीटर 50 हजार रुपये की दर से रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसका विभाग की ओर से टेंडर हुआ। ठेकेदार की ओर से पोकलेन से सिल्ट सफाई भी शुरू कराई गई। लेकिन यह कार्य 13 किलोमीटर ही किया गया। फुल्ली गांव तक ही सिल्ट सफाई की गई जबकि आगे ओनावल, खोर और टेल तक छोड़ दिया गया। आगे राजवाहा में घास-फूस और झाड़-झंखाड़ लगा हुआ है। राजवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.