चंदौली, जनवरी 10 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ कस्बा बाजार से सटी बस्ती के किनारे कूड़ा रजवाहा नहर की सफाई कर घरों के सामने मलबा छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने नहर सफाई में कोरम पूर्ति किए जाने का आरोप लगाया है। नहर में मौजूद मलबा व कूड़ा को जेसीबी मशीन से निकलाकर के किनारे सड़क पर ही छोड़ दिए जाने से काफी दुर्गंध फैल रही है। इससे उठ रही दुर्गन्ध से समीपवर्ती घरों में निवास करने वाले लोगों व राहगीरों को बहुत काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे से संक्रामक बीमारियों को फैलने की आशंका बढ़ गई है। नहर की नियमित सफाई नहीं होने से नहर में बहुत काफी कूड़ा करकट व गंदगी का अंबार लग गया था। सिंचाई विभाग की ओर से साफ सफाई के नाम पर कोरमपुर्ति कराया गया है। जेसीबी मशीन से नहर में मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.