नवादा, जनवरी 20 -- सिरदला, एक संवाददाता सिरदला प्रखंड की सांढ़ मंझगांव पंचायत अंतर्गत रजवरिया पचंबा एवं मुसहरी पचंबा गांव के ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा नहीं है। लोगों को कच्ची सड़क के सहारे आवागमन की विवशता है। इसके कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में इस कच्ची सड़क से गुजरने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। वर्षा होने के बाद कच्ची सड़क कीचड़मय हो जाती है। ग्रामीण शंभू राजवंशी, बबलू राजवंशी, ज्ञानचंद कुमार, उर्मिला देवी, रामप्यारी देवी, कारी देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव में न तो पक्की सड़क बनी और न ही पीसीसी का निर्माण हुआ। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि हर बार सड़क बनाने का वादा करते हैं, लेकिन जीतने के बाद मुंह मोड़ लेते हैं। स्थिति इतनी खराब है कि गांव में सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.