मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी भाजपा ने शनिवार को भाजपा कार्यालय रजला के प्रांगण में कांवरियों के लिए भंडारा का आयोजन किया। उद्घाटन पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने किया। भंडारे में हजारों कांवरिया शामिल हुए। मौके पर अति पिछड़ा के जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, रंजन मिश्रा, विनोद कुमार झा, पूर्व मुखिया मनोज पासवान, रामस्वरूप सहनी, दीपक सिंह, दीपक पासवान, विनोद दास, राजकिशोर महतो, अमरनाथ सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष सहनी, कृष्ण मुरारी मुरली, शिवजी साह, अमित पासवान, रागिनी रानी, मदन सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...