मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- कुढ़नी। फकुली थाना क्षेत्र के रजला निवासी दसई राम के पुत्र विनोद राम की पत्नी संध्या देवी (20) का शुक्रवार को घर में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं, विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विनोद की शादी वैशाली जिले के गोरौल थाने के चकब्यास में हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में झगड़ा होते रहता था। सुबह में विनोद मजदूरी करने गया था। इसी दौरान महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.