बोकारो, फरवरी 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार बक्शी टोला निवासी दिवंगत प्रधान सच्चिदानंद सहाय शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार रजरप्पा धाम में हिन्दू रीति रिवाज के तहत किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अनुपम सहाय ने दी। विदित हो कि पेटरवार के बक्शी टोला निवासी सह सेवानिवृत्त डीवीसी कर्मी प्रधान सचिदानंद सहाय(74 वर्ष) का बीते 5 फरवरी गुरुवार को इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया थ। वे बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी में बड़ा बाबू के पद पर कार्य करते हुए वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे। अमरीका से पुत्र के आगमन के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूरा परिवार सदमें में है। अश्रुपूरित नेत्रों से परिजनों ने दी विदाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.