रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सुरक्षा में लगे जवानों ने श्रद्धालुओं पर किए जा रहे लाठी चार्ज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस विषय पर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मामले को लेकर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में जब भी मुंडन का लगन होता है तो श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है, ये कोई नई बात नहीं है। ऐसे में सुरक्षा में लगे जवानों को संयम से काम लेना चाहिए ना कि श्रृद्धालुओं पर लाठी चार्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका मंदिर विश्वविख्यात मंदिर हैं। यहां झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों व देशों से भी श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटना से जिला का नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.