कन्नौज, मार्च 8 -- इंदरगढ़, संवाददाता। कंसुआ माइनर से जाने वाले तिर्वा रजवाहा में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव के सामने गुरुवार की रात खांदी कट गई। जिससे दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर किसानों में हड़कम्प मच गया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनियापुर-लाख गांव के मध्य मढ़पुरा गांव के सामने तिर्वा रजबहा में अचानक खादी होने से किसानो की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए, तो फसलों को डूबा देख किसानों में हड़कम्प मच गया। किसानों ने इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी पर पहुंचे अफसरों ने खांदी बंद कराने का काम शुरू करा दिया है। किसान विवेक मिश्रा, प्रवीण पाठक ,श्यामा प्रसाद द्विवेदी, आलोक दीक्षित, रामनरेश शाक्य सहित कई किसानों ने बताया कि खांदी हो जाने से उनकी गेंहू, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.