गंगापार, दिसम्बर 19 -- रबी की फसलों की सिंचाई के सबसे महत्वपूर्ण समय पर इलाहाबाद भदरी रजबहा में पानी नहीं आने से क्षेत्र के किसान गहरे संकट में हैं। गेंहू और आलू की फसल को इस समय नियमित पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन रजबहा व क्षेत्र की विभिन्न माइनरों में पानी न मिलने के कारण किसानों के सामने संकट छाया हुआ है। राम भूषण शुक्ल, श्रीमन्नारायण, भुवरा मिश्र, विराट सिंह, दानी पटेल, सुरेश पटेल, श्याम लाल मौर्य आदि किसानों ने बताया कि पिछले कई महीने से रजबहा सूखी पड़ी हुई है। "हम अपनी फसल बचाने के लिए निजी संसाधनों से सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे हमारी लागत बहुत बढ़ गई है, लेकिन यदि समय पर पानी नहीं आया तो फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों की चिंता बढ़ रही है क्योंकि रबी फसलों के लिए यह समय सबसे संवेदनशील माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.