औरैया, जनवरी 24 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव झबरा में शनिवार रात रजबहा उफनाने से किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। अचानक खेतों में पानी भरने से किसानों में हड़कंप मच गया। नुकसान की आशंका को देखते हुए किसानों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए रजबहा को बंद कराया, तब जाकर पानी का बहाव रोका जा सका। किसानों ने बताया कि जनपद कन्नौज की हजारिया नहर से गुनहा पुल के पास से एक रजबहा निकलता है, जो झबरा गांव से होकर पांडु नदी में मिलता है। वर्षों से रजबहा की सफाई न होने के कारण वह पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। कहीं झाड़ियां उग आई हैं तो कहीं कुछ किसानों द्वारा भी रजबहा को बंद कर दिया गया है, जिससे पानी का बहाव बाधित हो गया और शनिवार रात अचानक पानी खेतों में फैल गया। रजबहा को बंद कर पानी के बहाव को रोका रजबहा के उफनाने से झबरा निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.