बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- नगर के रजनी पब्लिक स्कूल का 44वां वार्षिक समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एनएपीएस नरौरा के ऑपरेशन सुपरिंटेंडेंट अमित कुमार अग्रवाल रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ सर्जन डॉ.पी. कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी डिबाई प्रखर पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष डिबाई अरुण कुमार सिंघल, टैक्स इंस्पेक्टर सरिता भाटिया, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल गडोडिया आदि अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, नाट्य व समूह गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शैक्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार की सराहना की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। संस्...