प्रयागराज, जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की महिला इकाई को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रभारी रमेश केसरवानी ने रजनी त्रिपाठी को प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर जिले का मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। रजनी त्रिपाठी ने मंडल उपाध्यक्ष कंचन लता, कौशल्या सिंह, अर्चना साहू, मंडल महामंत्री रीना गुप्ता, मंडल संगठन मंत्री रेखा मिश्रा, मंडल सचिव नूतन सिंह, संगीता तिवारी व खुशबू सचदेवा को पदभार सौंपा और शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल, नगर महामंत्री उज्ज्वल सचदेवा, मुकेश कनौजिया व पवन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...