टिहरी, जुलाई 19 -- नगर के समीपवर्ती टुंगरियालकांडा गांव वासियों ने रजनी टोडरिया को तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुना है। 2009 में रजनी टोडरिया यहां से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गयी थी । जबकि 2014 में वह गोर्थी कांडा क्षेत्र पंचायत सीट पर भारी मतों से विजयी रही थी। इस बार ग्रामीणों ने उन्हें पुन निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना है। उनके ससुर वरिष्ठ भाजपा नेता स्व बद्री प्रसाद भी दो बार यहां निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। उनके पति विनोद टोडरिया राज्य आंदोलनकारी के साथ ही टिहरी कांग्रेस के जिला महामंत्री हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...