आजमगढ़, दिसम्बर 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को उकरौड़ा गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से रजनीश हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ। भूमि विवाद में शनिवार की रात घर से शहर आते समय आरोपियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। रौनापार थाना क्षेत्र के मारा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी रजनीश पांडेय शनिवार की शाम गांव से अपनी पत्नी के पास शहर आ रहे थे। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौड़ा पुलिया के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। रजनीश पांडेय के पिता राघव पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने नगीना सिंह, इंद्रसेन सिंह, भीमसेन सिंह, उग्रसेन सिंह निवासी पुरुषोत्तमपुर बनकट थाना मुबारकपुर और आजम निवासी दाऊदप...